फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, महिला की मौत; 11 घायल

Tue, 28 Jul 2026 05:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: बस उरई से छह यात्रियों को लेकर चली थी। मैनपुरी मेले से 40 अतिरिक्त सवारियां चढ़ीं थी। चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका है।
विज्ञापन
जालौन में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई डिपो की रोडवेज बस मंगलवार तड़के बुलंदशहर में जीटी रोड पर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक समेत 11 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोडवेज बस सोमवार शाम उरई से छह यात्रियों को लेकर बुलंदशहर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में मैनपुरी में मेला होने के कारण करीब 40 और यात्री बस में सवार हो गए। इस तरह बस में कुल करीब 46 यात्री सफर कर रहे थे। तड़के करीब चार बजे बुलंदशहर के जीटी रोड पर बस आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में फिरोजाबाद निवासी सुधा (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक रामजी (46), अनुष्का (17), संगीता (30), रामशंकर (42), सुनीता, सुरेश, संजीव, रमेश, अवधेश, श्यामबाबू और लक्ष्मी सहित 11 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

परिचालक रामजी ने बताया कि हादसे के समय सभी यात्री सो रहे थे। अचानक तेज झटके के साथ दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि उरई से बस में सवार हुए सभी छह यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और राहत दल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें