फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: पंचर मिस्त्री की पत्थर से कूचकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Mon, 01 Apr 2024 11:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन में पंचर मिस्त्री की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के उरई में शराब के नशे में हुए झगड़े में पंचर मिस्त्री की पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। उसकी दुकान के पास ही उसका शव रक्त रंजित अवस्था में पड़ा मिला। घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जालौन कोतवाली क्षेत्र के सहाव गांव निवासी राजकुमार उर्फ फक्कड़ भदवा स्टैंड के पास पंचर की दुकान खोले था और दुकान पर ही रहता था। सोमवार की सुबह उसका शव दुकान के ही पास खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ रामसिंह ने बताया कि युवक शराब का आदी था, उसका रात में नशे की हालत में एक युवक से विवाद हो गया था। झगड़े के कारण ही युवक ने रामकुमार की पत्थर मारकर हत्या कर दी। बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें