फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छुट्टी के दिन भी खुला कोषागार, 16 करोड़ रुपये ट्रांसफर

Mon, 01 Apr 2024 06:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। वित्तीय वर्ष मार्च माह का आखिरी दिन होने के कारण रविवार को भी अवकाश के दिन कोषागार खुला रहा। शाम पांच बजे तक भुगतान आदि ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि अधिकांश भुगतान का काम होली के पहले हो गया था।
विज्ञापन

मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि मार्च माह में भुगतान आदि का काम निपटने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई थी। 25 मार्च को होली का पर्व होने के कारण अधिकांश काम 23 मार्च तक निपट गया था। आज आखिरी दिवस होने के कारण कार्यालय खोलकर काम निपटाए गए। शासन से पांच बजे तक का वक्त दिया गया था। इसके तहत 4940 खातों में करीब 16 करोड़ रुपये का भुगतान भेजा गया। यह खाते डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) लाभार्थी, सरकारी और फर्म ठेकेदारों से संबंधित थे। सभी का भुगतान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें