फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवारी नृत्य प्रतियोगिता में कुसमिलिया प्रथम

विज्ञापन
-दिवारी नृत्य प्रतियोगिता में तिरंगा लेकर प्रदर्शन करती टीम। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(उरई)। रामजानकी मंदिर परिसर में चल रही तीन दिवसीय बुंदेलखंड स्तरीय दिवारी नृत्य प्रतियोगिता में कुसमिलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान झांसी जिले के भदवारा ने पाया। समापन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रणविजय सिंह ने विजेता टीम को उपहार स्वरूप रुपये व शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

दिवारी नृत्य में जालौन, हमीरपुर और झांसी जिले की कुल आठ टीमों ने भाग लिया था। दिवारी नृत्य में टीमों ने हैरान कर देने वाले एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। नृत्य में गोल मानव शृंखला बनाया। बाद में खिलाड़ियों ने चोटीनुमा आकार बनाकर उस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तो यह दृश्य देख दर्शकों की जय हिंद की आवाजों से प्रांगण गूंज उठा और माहौल राष्ट्रभक्ति में तब्दील हो गया। इस पर दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रदर्शन की खूब सराहना की। रेफरी के रूप में रामदास राजपूत व मधुर रहे।
समापन में जिला पंचायत सदस्य रणविजय सिंह ने कुसमिलिया टीम के कप्तान सतीश को 7100 रुपये व शील्ड देकर उनका उत्साह बढ़ाया। द्वितीय पुरस्कार के रूप में झांसी जिले से भदवारा टीम के कप्तान वीरपाल को 5100 रुपये व शील्ड दी गई। इसी तरह तृतीय स्थान पर रही जिला हमीरपुर से इस्लामपुर के कप्तान दीपक यादव को 3100 रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बिहारी मास्टर, हरिश्चंद्र राजपूत, डॉ रामसिंह, शिवनारायन वर्मा, सुनील पाठक, राधे राजपूत, किशुनदत्त, गोविंदनारायण, पूरन वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें