फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मुख्यमंत्री करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/ रामपुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विकासखंड रामपुरा क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे। निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री मंगलवार शाम चार बजे महोबा, हमीरपुर होते हुए जिले में पहुंचेंगे। हवाई सर्वे के बाद ब्लॉक के जगम्मपुर में तैयार हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरेगा। जिसके बाद वह अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद वह बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे।
विज्ञापन

जिले में आई भीषण बाढ़ से जिले के रामपुरा, कुठौंद, कदौरा व महेवा आदि ब्लॉक प्रभावित है। इसमें सबसे ज्यादा तबाही रामपुरा ब्लॉक में हुई है। रामपुरा ब्लॉक पांच नदियों से घिरे होनेेेेेे की वजह से यहां जनजीवन बेहद प्रभावित है। बाढ़ के कारण लगभग दो दर्जन गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं। जिसमें सैकड़ों मकान धराशायी अथवा क्षतिग्रस्त हुए हैं। हजारों लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए है। इसको लेकर मुख्यमंत्री रामपुरा का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री हवाई सर्वे से जिले के सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे, लेकिन रामपुरा ब्लॉक में पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वह हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद जिले के लिए हेलीकॉप्टर से आएंगे। सबसे पहले वह कदौरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हाईवे सर्वे के माध्यम से जायजा लेंगे। इसके बाद उनका हेलीकॉप्टर कुठौंद होते हुए रामुपरा पहुंचेगा। जहां वह पीड़ितों से मुलाकात के साथ अधिकारियों के साथ बचाव व राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें