फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पूर्व प्रधान का शव फंदे से लटका मिला, परिजन बोले- कर्ज से परेशान होकर दी जान

Mon, 05 Sep 2022 11:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में कर्ज से परेशान होकर पूर्व प्रधान ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कुठौंद में कर्ज से परेशान पूर्व प्रधान ने खेत में लगे पेड़ पर फंदा डालकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कुठौंद थाना क्षेत्र के विजवाहा गांव निवासी पूर्व प्रधान शीतल सिंह (42) का शव सोमवार सुबह पेड़ से साफी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शीतल खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

उसने गांव के कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था और फसल खराब होने से उसे काफी नुकसान हुआ था। जिसके चलते वह परेशान रहता था। मृतक के 3 बच्चे हैं। शीतल तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। मौत से मां रामवती, पत्नी रजनी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें