हर घर तक पहुंच रहा है नल का जल
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पहले पानी के लिए लोग परेशान रहते थे। ट्रेन से पानी मंगाना पड़ता था, लेकिन अब हर घर तक नल का जल पहुंच रहा है। यह बदलाव प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना और मुख्यमंत्री जी की कार्ययोजना का प्रत्यक्ष परिणाम है। मंत्री जी ने कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लो प्रेशर की समस्या को संज्ञान में लेते हुए जल निगम को निर्देशित किया कि सभी कमियों को एक सप्ताह में दुरुस्त किया जाए, जिसके बाद पुनः समीक्षा की जाएगी।
बुजु्र्ग के घर खाना भी खाया
सैदनगर गांव में निरीक्षण के दौरान जब टीम बुजुर्ग महिला विद्या के घर जल व्यवस्था देखने पहुंची, तो मंत्री ने सहज भाव से कहा – “अम्मा भूख लगी है, कुछ मिलेगा क्या?” इस पर महिला ने आत्मीयता से उन्हें भोजन पर आमंत्रित किया। मंत्री, प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारी खाट पर बैठकर घर के सदस्यों संग भोजन करते देख ग्रामीण भावविभोर हो उठे। वहीं, आगे बढ़ते हुए प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को खेलते देखा, तो उनसे गणित के सवाल पूछे। पहाड़े सुनवाए और सही जवाब देने वालों को खुद अपने हाथों से पुरस्कार राशि प्रदान की।