जालौन जिले में डकोर थाना क्षेत्र के गोरन गांव में अज्ञात कारणों से एक अधेड़ मजदूर ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने घर के तक्कों से झांका तो मजदूर का शव छत के कुंडे में लगी रस्सी से लटकता दिखाई दिया। दरवाजे की कड़ी अंदर से बंद थी। जबकि पत्नी मायका जैसारी में मेला देखने गई हुई थी।
ग्रामीणों ने सूचना डकोर पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डकोर थाना क्षेत्र के गोरन गांव में जयराम राजपूत के पुत्र अशोक (30) ने मंगलवार देर रात घर के ही एक कमरे में छत के कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
पड़ोसियों का कहना है कि अशोक की पत्नी मायका जैसारी में चल रहे मेला देखने गई हुई थी। मृतक अशोक घर में अकेला था। मृतक अशोक की आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं हुई है। बुधवार सुबह जब घर में चहल-पहल नहीं हुई तो मोहल्ले के लोगों ने घर के तक्कों से झांका तो अशोक का शव फंदे पर झूल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर डकोर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अंदर कमरा बंद होने के कारण तरवाजा तोड़ा गया। इसके बाद शव को फंसे से उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक का एक 8 वर्ष का पुत्र कृष्णा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।