जालौन। बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर का अधिकार है। यह बात नायब तहसीलदार ने विधिक साक्षरता शिविर के दौरान कही।
तहसील सभागार विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने कहा कि आजकल लड़का और लड़की में भेद नहीं है। उन्हें भी शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। इसलिए अभिभावक उनके इस अधिकार को न छीनें। बालिकाओं को भी बालक जैसी ही सुविधाएं दें।
बुंदेलखंड एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आजकल बच्चे इंटरनेट पर अधिक समय व्यतीत करते हैं। लेकिन अभिभावकों को चाहिए कि वह कोई ऐसी सामग्री तो नहीं देख रहे हैं जो उनके लिए हितकर नहीं है। इस दौरान सर्वाइकल कैंसर के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस मौके पर अधिवक्ता हर्षित राय श्रीवास्तव, मनीष द्विवेदी, मुलायम यादव, अक्षय त्रिवेदी, पुष्पेंद्र सिंह यादव, पीएलबी बादाम सिंह यादव, विपिन कुमार, योगेश कुमार, अनूप दीक्षित, अजय कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।