इस घटना में नरेश कुशवाहा, सोबरन सिंह और मलखान कुशवाहा समेत कई किसानों को नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही ने उनकी महीनों की मेहनत को खत्म कर दिया। प्रशासन से राहत और सहायता की उम्मीद जताई जा रही है।