Farrukhabad News: जिले के कंपिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार दोपहर खड़ी कंडम एंबुलेंस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जब परिसर में खड़ी दो पुरानी एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगीं। देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और वे जलकर नष्ट हो गईं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जानकारी के अनुसार, जिले में करीब सात महीने पहले 108 और 102 सेवा के तहत 19 नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई थीं। इसके बाद पुरानी और कंडम हो चुकी एंबुलेंस को विभिन्न अस्पताल परिसरों में खड़ा कर दिया गया था। कंपिल सीएचसी में भी ऐसी ही एंबुलेंस लंबे समय से खड़ी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के दौरान अस्पताल कर्मियों ने तत्काल राहत और बचाव का प्रयास करने के बजाय वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई। जब तक आग बुझाई गई, तब तक दोनों एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थीं।
घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि आग आसपास के अन्य हिस्सों में नहीं फैली और कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है।