फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: डीवी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर ने लगाई फांसी, दुपट्टे के सहारे लटकता मिला शव

Thu, 31 Mar 2022 01:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

जालौन जिले के डीवी कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर सौम्या बघेल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के उरई में शहर कोतवाली क्षेत्र के डीवीसी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर सौम्या बघेल (30) ने गृह कलह के चलते गुरुवार सुबह घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से लखनऊ की निवासी सौम्या बघेल शहर के डीवी कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थीं।

शहर की मोहल्ला रामनगर में किराये पर रहती थीं। गुरुवार सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। असिस्टेंट प्रोफेसर सौम्या अविवाहित थीं। 2017 से सौम्या डीवीसी कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग में कार्यरत थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें