फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: सामूहिक नकल में एक और कॉलेज की परीक्षा निरस्त, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 09 Apr 2022 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

कमेटी ने बताया कि दो अप्रैल को सुबह की पाली में गणित और वनस्पति विज्ञान की परीक्षा थी। इस दौरान सामूहिक रूप से नकल कराई गई है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद दो अप्रैल को हुई दोनों परीक्षाएं निरस्त करने के साथ ही परीक्षा केंद्र में परिवर्तन किया गया।
विज्ञापन
कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय को बनाया गया नया सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कदौरा के बाद अब जालौन तहसील के छिरिया सलेमपुर के बाबू चंद्रशेखर रामभरोसे महाविद्यालय में सामूहिक नकल कराने का वीडियो वायरल होने से प्रबंधन में हड़कंप है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नेतृत्व में कमेटी द्वारा कराई गई जांच में नकल का मामला सही मिला।
विज्ञापन


कमेटी ने बताया कि दो अप्रैल को सुबह की पाली में गणित और वनस्पति विज्ञान की परीक्षा थी। इस दौरान सामूहिक रूप से नकल कराई गई है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद दो अप्रैल को हुई दोनों परीक्षाएं निरस्त करने के साथ ही परीक्षा केंद्र में परिवर्तन किया गया। अब इस केंद्र की जगह लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

अब बाबू चंद्रशेखर डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राओं आगे की सभी परीक्षाएं कैलाशी देवी महाविद्यालय में होंगी। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद जांच कराई गई थी। मामला सही मिलने पर परीक्षा निरस्त कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें