फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: पत्नी की मौत के बाद पति ने भी तोड़ दिया दम, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 19 Jun 2024 06:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी की मौत के बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। दंपती का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दंपती ने साथ जीने-मरने का वादा निभाया। पत्नी के मौत के कुछ घंटे बाद ही वृद्ध ने भी दम तोड़ दिया। दंपती का अंतिम संस्कार भी एक साथ ही हुआ। घटना की चर्चा जैसी ही क्षेत्र में फैली तो लोग मृत दंपती के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी पार्वती प्रजापति (70) व मगन प्रजापति (75) की शादी 50 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन


दोनों ने साथ जीने मरने का वादा अंतिम समय तक निभाया। पिछले कुछ समय से पार्वती बीमार चली रही थीं। सोमवार रात उनका देहांत हो गया। मंगलवार सुबह जब पति मगन प्रजापति चाय लेकर उनके पास पहुंचे तो देखा कि वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी है। उनकी मृत्यु से पति मगन सदमे में आ गए। उधर, परिजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पति के जीवित रहते पत्नी की मृत्यु होने पर उसे सोलह शृंगार से सजाने की परंपरा है।
Trending Videos

इसी परंपरा के अनुसार, जब पति मगन अंतिम बार उनकी मांग में सिंदूर भरने लगे तो अचानक से उनकी भी हालत खराब हो गई और कुछ ही देर में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने पति और पत्नी का एक ही साथ अंतिम संस्कार किया। बड़े पुत्र अनूप कुमार प्रजापति ने उन्हें मुखाग्नि दी।

 
विज्ञापन

छोटे बेटे अरुण प्रजापति ने बताया कि माता-पिता के बीच अटूट प्रेम था। मां की बीमारी के समय भी पिता उनका पूरा ध्यान रखते थे। वृद्धावस्था में होते हुए भी पिताजी मां को समय पर भोजन, नाश्ता, दवाई देते थे। दोनों ने वैवाहिक जीवन के लगभग 50 वर्ष साथ बिताए और एक साथ दुनिया को अलविदा कह गए। एक साथ पति और पत्नी की मौत होने की खबर नगर के लोगों को हुई तो उन्होंने मृत दंपती के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें