फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: बेटी से दुष्कर्म के आरोपी की इलाज के दौरान मौत, हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने कराया था भर्ती

Tue, 18 Jun 2024 06:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी विचाराधीन कैदी की हालत बिगड़ने पर उसे जेल प्रशासन ने उरई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां गंभीर हालत होने पर उसका कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया था। वहां सोमवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि वह कई दिनों से जानवरों जैसी हरकतें कर रहा था। जानकारी पर पता चला कि उसे जेल आने से पहले कुत्ते ने काटा था।

विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने वर्ष 2023 में थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसके पति ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर 2 जनवरी 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन कुछ दिनों ने वह जानवरों जैसी हरकतें करने लगा था।

वह किसी की और देखता था तो देखता ही रह जाता था। जेल प्रशासन ने जब उसके परिजनों से जानकारी की तो पता चला कि जेल आने से पहले उसे कुत्ते ने काट लिया था। इस पर उसे 15 जून को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। सोमवार की देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेल अधीक्षक नीरज देव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विचाराधीन कैदी जानवरों जैसी हरकतें कर रहा था। परिजनों से जानकारी पर पता चला कि उसे कुत्ते ने काटा था। इससे वह रेबीज से संक्रमित हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और भी वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें