फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: अस्थि विसर्जन करने जा रही लोडर पलटी, दस लोग घायल, टोल बचाने की कोशिश में हुआ हादसा

Mon, 29 Jul 2024 11:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में सड़क हादसा हुआ। बेकाबू लोडर पलटने से दस यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
जालौन सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्थि विसर्जन करने जा रही लोडर अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार बीस लोगों में दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर लोडर कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के गोरन निवासी ज्वाला की पत्नी प्रेम कुंवर का कुछ दिन पहले देहांत हो गया था। इस पर सोमवार सुबह परिजन उसकी अस्थि विसर्जन करने के लिए कानपुर स्थित बिठूर घाट पर लोडर से जा रहे थे। जब लोडर आटा के टोल प्लाजा के पास पहुंची कि चालक ने टोल बचाने के चक्कर में लोडर को उकासा मोड़ की तरफ मोड दिया। तभी आगे जाकर लोडर पलट गया।

हादसे में लोडर सवार रमेश (45), सिद्धार्थ (15), रामश्री (60), देवराज (14), हरिशचंद्र (40), सुशीला (35), रामप्रकाश (45),रामकुंवर (48) सहित दस लोग घायल हो गए। घटना से खलबली मच गई। चीख पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज पहुंचाया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालवाहक वाहन में जा रहे थे सभी
कानपुर के बिठूर स्थित गंगा नदी में अस्थि विसर्जन को जा रही लोडर में क्षमता से अधिक बीस सवारियां बैठी थीं। इससे चालक ने जैसे ही गाड़ी को मोड़ने का प्रयास किया तो लोडर अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से सभी को निकाल लिया। अनगिनत हादसों के बाद सरकार का आदेश जारी होता है। कुछ दिनों तक जिम्मेदार कार्रवाई अमल में लाते हैं, लेकिन फिर वही भूसे की तरह सवारियां भरकर मौत का पहिया सड़कों पर दौड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें