Jalaun News: जालौन में मथुरा-वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक लोडर पिकअप बाइक सवार को बचाते हुए खंदक में गिर गई। हादसे में करीब आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जालौन जिले के जालौन-बंगरा मार्ग पर ग्राम छिरिया सलेमपुर गिट्टी प्लांट के पास श्रद्धालुओं से भरी एक लोडर पिकअप गाड़ी खंदक में जा गिरी। यह हादसा रास्ते में जा रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। पिकअप गाड़ी में करीब डेढ़ दर्जन श्रद्धालु सवार थे, जो राजस्थान के झांझ चौथ मेले में शामिल होकर लौट रहे थे और मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर अपने घर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में देव प्रसाद, इंद्रपाल, लालसिंह, अखिलेश, केशव, दशरथ सिंह, बबलू, मलिक, चांद, कमल सिंह, छोना, आरजू पाल और दादू पारवाई शामिल हैं। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस सेवा द्वारा सभी घायल श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।