फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jajmau Arson: इरफान-रिजवान पहुंचे कोर्ट, कहा- इंसाफ होगा...दुआ करिए, कोर्ट आज सुना सकती है फैसला

Thu, 28 Mar 2024 12:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोर्ट पर पेशी के दौरान जाते समय सपा विधायक इरफान सोलंकी ने ऊपर वाले की ओर उंगली दिखाकर इशारा करते हुए कहा कि इंसाफ होगा। वहीं, पेशी पर जाते समय रिजवान ने कहा कि दुआ करिए....दुआ कभी खाली नहीं जाती।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में गुरुवार को एक बार फिर एमपी एमएलए सेशन कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है। महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया है, जबकि कानपुर जेल में बंद रिजवान सोलंकी, शौकत अली, व इसराइल आटे वाला को भी कोर्ट में पेश किया गया है।

विज्ञापन

वहीं, जमानत पर जेल से बाहर मो. शरीफ भी फैसला सुनने के लिए कोर्ट पहुंचा है। हालांकि, अलग-अलग कारणों से मुकदमे में तीन बार फैसला टल चुका है। जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में स्थित एक प्लॉट में रहने वाली नजीर फातिमा के घर में सात नवंबर 2022 को आग लग गई थी। मामले में इरफान, रिजवान, मो. शरीफ, शौकत अली व इजराइल आटे वाला के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई चल रही थी।

इरफान के अलावा रिजवान, शौकत अली व इसराइल आटे वाला कानपुर जेल में ही बंद हैं। वहीं, जमानत मिलने के बाद मोहम्मद शरीफ की जेल से रिहाई हो चुकी है। अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस एक मार्च को पूरी हो गई थी। इसके बाद कोर्ट ने फैसले के लिए पहले 14 मार्च, फिर 19 मार्च, फिर 22 मार्च और 28 मार्च की तारीख नियत की थी।
विज्ञापन

इरफान बोले- इंसाफ होगा, रिजवान ने कहा-दुआ करिए दुआ कभी खाली नहीं जाती
कोर्ट पर पेशी के दौरान जाते समय सपा विधायक इरफान सोलंकी ने ऊपर वाले की ओर उंगली दिखाकर इशारा करते हुए कहा कि इंसाफ होगा। वहीं, पेशी पर जाते समय रिजवान ने कहा कि दुआ करिए....दुआ कभी खाली नहीं जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें