फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का इलाज कराने के लिए छुट्टी मांगने पर बंदी रक्षक को जेल अधीक्षक ने पीटा, पीड़ित ने दी तहरीर

Wed, 15 Apr 2020 08:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फतेहगढ़ जेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की फतेहगढ़ सेंट्रल जेल के प्रधान बंदी रक्षक ने अवकाश मांगने पर जेल अधीक्षक पर मारपीट, गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। बंदी रक्षक ने दावा किया है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन


पुलिस ने पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा देकर प्रधान बंदी रक्षक को वापस भेज दिया। फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल के प्रधान बंदी रक्षक रामगोपाल शर्मा ने मंगलवार शाम फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी। लिखा है कि मंगलवार दोपहर 12 से 4 बजे तक ड्यूटी थी।
 
विज्ञापन

ड्यूटी पर जाने से पहले पत्नी जीने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बारे में प्रधान बंदी रक्षकों के प्रभारी को घटना के बारे में कार्यालय पहुंचकर अवगत कराया। साथ ही जेल अधीक्षक से पत्नी का इलाज कराने के लिए छह दिन का अवकाश मांगा।

उन्होंने अवकाश देने से इनकार कर दिया और गालीगलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शाम चार बजे उसे अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। प्रधान बंदी रक्षक ने कहा है पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। अधिकारियों से वार्ता करने के बाद उनके दिशा निर्देश के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक एसएचएम रिजवी से जब इस संदर्भ में बात की गई तो उन्होंने इस प्रकरण से संबंधित कोई भी बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें