फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में बैरकों की चेकिंग, बंदियों से ली जानकारी

विज्ञापन
जेल का निरीक्षण करती जिला जज साधना रानी, डीएम जेपी सिंह, एसपी केके चौधरी व अन्य। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। मंगलवार को जिला जज, डीएम व एसपी ने कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की चेकिंग कराई गई और बंदियों से जानकारी ली। जिला जज साधना रानी ठाकुर, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी केशव कुमार चौधरी ने जिला कारागार माती का संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार में निरुद्ध महिला व पुरुष सिद्धदोष, विचाराधीन बंदियों से सरकारी वकील मिलने, तारीख, पेशी व कारागार में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की। बंदियों ने जेल स्तर से संबंधित कोई शिकायत नहीं की। इसके बाद अधिकारियों कारागार की सफाई, चिकित्सा, भोजन व्यवस्था आदि को जांचा। अस्पताल वार्ड, रसोई, महिला व किशोर बैरक, खाद्यान्न स्टोर आदि की सघन चेकिंग कराई। व्यवस्था ठीक मिलने पर संतोष व्यक्त किया गया। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, जेलर कुश कुमार सिंह ने अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, उप जेलर कुंवर रणंजय सिंह, राजेश कुमार राय, जेल चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक शाक्य, पृथ्वीपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

50 बंदियों को लगाई कोरोना वैक्सीन
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कारागार प्रशासन ने ऐहतियात बरतना शुरू कर दिया है। मंगलवार से माती कारागार में बंदियों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। अकबरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आईएच खान के नेतृत्व में पहले दिन 50 बंदियों को वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर डॉ. आलोक व जेल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें