फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से मकान व परचून दुकान में लाखों का सामान जला

विज्ञापन
खरतला गांव में आग से जला गृहस्थी का सामान। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के खरतला गांव में गैस चूल्हे पर खाना बनाने समय अचानक छप्पर में आग लग गई। मकान व परचून की दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने एसडीएम से मुआवजा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खरतला गांव के रहने वाले किसान महेंद्र सिंह अपने घर में परचून की दुकान किए है। सोमवार की देरशाम पत्नी उमाकांती घर के अंदर घास फूस से बने छप्पर के नीचे गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर के अंदर बने कमरे व सहन में परचून की दुकान को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर भोगनीपुर से पहुंची दमकल ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी व दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। महेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले लाही की फसल बिक्री के रखे 35 हजार रुपये, दुकान की गोलक में रखे 75 हजार रुपये, लाही, गेहूं, सोलर पैनल व दुकान का अन्य सामान जल गया है। एक बकरी भी झुलस गई। लेखपाल रजत कुमार ने क्षति का आकलन कर एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है। एसडीएम भोगनीपुर दीपाली भार्गव ने बताया कि किसान को आर्थिक मुआवजा दिलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें