फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जम्मू-कश्मीर सरकार का गला घोंट दूंगा’

Thu, 12 Mar 2015 02:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अलगाववादी नेता मसर्रत आलम की रिहाई जम्मू-कश्मीर सरकार की घिनौनी हरकत है। कट्टर अलगाववादी नेता को जेल से छोड़ा जाना देश वासियों के लिए खतरा साबित हो सकता है।
विज्ञापन


चाहे जम्मू-कश्मीर सरकार हो या फिर कोई अन्य व्यक्ति, अगर दोबारा ऐसा किया गया तो इनका गला घोंट दूंगा।’ यह बात बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर जगद्गुरु स्वामी श्रीरामभद्राचार्य ने गौशाला चौराहे पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते हुए कही।

गौशाला चौराहे से अभियान का शुभारंभ भारत माता के जयघोष के साथ करते हुए स्वामी भद्राचार्य ने वहां मौजूद सभी लोगों को शपथ दिलाई कि हम सभी लोग अपने घर, ऑफिस के आसपास साफ, सफाई कर वातावरण को स्वच्छ रखेंगे।
विज्ञापन


कभी सड़क, फुटपाथ पर गंदगी नही फैलाएंगे और दूसरों को अभियान में शामिल होने के लिये प्रेरित करेंगे। स्वामी जी ने सभी को 2019 को गांधी जयंती आने तक पूरा भारत स्वच्छ करने का संकल्प दिलाया। कहा कि भारत के लोगों ने जब अंग्रेजों को भगा दिया तो गंदगी क्या चीज है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें