फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कश्मीर में हिंदुओं पर हिंसा पर जताई चिंता, कहा- मठ-मंदिर हो रहे अधिगृहीत, अब हिंदू होंगे संगठित

Sat, 04 Dec 2021 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

जगद्गुरु ने कहा कि चित्रकूट को आध्यात्मिक राजधानी घोषित करने वाले हैं। यह हमारी आध्यात्मिक राजधानी होगी, जैसे दिल्ली केंद्रीय राजधानी है। काशी विद्या की राजधानी है। कहा कि आज चर्च या मस्जिद अधिगृहीत नहीं हो रहे हैं। इस पर चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्म विभूषित जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने हिंदुत्व, लव जिहाद और कश्मीर में हिंदुओं के प्रति हिंसा के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। शनिवार को धर्मनगरी स्थित आवास में कहा कि हिंदू कई जातियों, संप्रदायों, धर्मों और पंथों में विघटित हो रहा है।
विज्ञापन


इन विघटित हिंदुओं को एक करना है। मठ मंदिर अधिगृहीत किए जा रहे हैं। जगद्गुरु ने कहा कि चित्रकूट को आध्यात्मिक राजधानी घोषित करने वाले हैं। यह हमारी आध्यात्मिक राजधानी होगी, जैसे दिल्ली केंद्रीय राजधानी है। काशी विद्या की राजधानी है।

कहा कि आज चर्च या मस्जिद अधिगृहीत नहीं हो रहे हैं। इस पर चर्चा होनी चाहिए। लव जिहाद के नाम पर बहन-बेटियों को फंसाया जा रहा, उस पर भी विचार होना चाहिए। लव जिहाद के नाम पर बहुत बड़ा अनर्थ हो रहा है। हिंदुओं को अधिकार नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


कश्मीर और बंगाल में जाति पूछकर मुस्लिम न होने पर गोली मार दी जा रही है। इसे लेकर चित्रकूट में 15 दिसंबर को होने वाले हिंदू एकता महाकुंभ में इन सब मुद्दों पर गहन मंथन होगा। कार्यक्रम में पांच लाख की भीड़ जुटाएंगे और चित्रकूट को इंटरनेशनल क्षितिज पर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें