फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उद्योग बंधु की बैठक में हर बार उठता मुद्दा, सड़क से नहीं हट सके 10 बिजली पोल

Sat, 18 Jan 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। प्रत्येक महीने होने वाली उद्योग बंधु की बैठक रनियां में सड़क पर लगे बिजली पोल का मुद्दा उद्यमी उठाते हैं, लेकिन अभी दस पोल नहीं हटाए जा सके हैं। इससे हादसे की आशंका बनी है।
विज्ञापन

कानपुर-चकेरी हाईवे पर कानपुर जाने वाली सर्विस लेन और इटावा की ओर जाने वाली सर्विस लेन पर बीच में बिजली के पोल लगे हैं। अक्सर रात के अंधेरे में सर्विस लेन से गुजरने वाले राहगीरों को दिक्कत होती है। गनीमत है कि अभी कोई वाहन इन पोल से टकराया नहीं है। हालांकि हादसे की आशंका बनी है। जिले में करीब 68 किमी लंबा हाईवे है। इसकी वजह से वाहनों की आवाजाही अधिक है। आबादी क्षेत्र में स्थानीय लोग सर्विस लेन से वाहन लेकर निकलते हैं।
रायपुर से बारा तक एचटी व एलटी लाइन के करीब 400 बिजली पोल लगे थे। इसमें से 390 पोल शिफ्ट कर दिए गए हैं। अब विसायकपुर के पास दोनों ओर की सर्विस लेन पर कुल दस पोल शिफ्ट नहीं हो पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोहरे में पोल न दिखाई देने पर बड़ा हादसा हो सकता है। आईआईए के चेयरमैन आलोक जैन ने बताया कि सर्विस लेन पर पोल लगे होने का मुद्दा उद्योग बंधु की बैठक में हर बार उठता है। निर्देश दिए जाते हैं लेकिन एनएचएआई व बिजली निगम में समन्वयक नहीं हो पा रहा है। अर्से से दस पोल नहीं हट पा रहे हैं। सीमा के जोनल चेयरमैन हरदीप सिंह राखरा ने बताया कि सड़क पर पोल लगे होने से उद्यमियों व स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। अधिकारी एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते हैं। इसकी वजह से पोल शिफ्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

................
वर्जन....
उद्योग बंधु की बैठक में पोल हटवाने का मुद्दा उठा था। पोल शिफ्टिंग का कार्य रविवार से शुरू किया जाएगा। कुल 10 बिजली पोल बचे है। - पुरुषोत्तम बाला कृष्णन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर टोल प्लाजा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें