कानपुर नगर निगम अभियंत्रण विभाग के ई-टेंडरों में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। ठेकेदारों और अभियंताओं की मिलीभगत से पांच टेंडर अपलोड करने के बाद महज चार घंटे में खोल भी दिए गए। 20 फरवरी की दोपहर एक बजे टेंडर अपलोड हुए, तीन बजे पड़े और शाम चार बजे खुल भी गए। नियमानुसार सामान्य टेंडर जारी होने से लेकर उन्हें डालने के लिए एक से दो हफ्ते का समय दिया जाता है।
मुख्य अभियंता की जांच में इसका खुलासा होने के बाद टेंडरों को निरस्त कर दिया गया है। प्रदेश सरकार की टेंडर संबंधी वेबसाइट टेंडर उत्तर प्रदेश, द उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट टेंडर इंफार्मेशन सिस्टम की रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम कानपुर की तरफ से 20 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे नाला सफाई सहित पांच कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए।