आगजनी मामले में पूरी हो चुकी है गवाही
आगजनी से संबंधित मुकदमे में सभी गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। इसी बीच रिजवान की ओर से हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी, जो अभी लंबित है। फैसला आने तक बचाव पक्ष सुनवाई टालने की कोशिश में लगा था, लेकिन पिछले दिनों कोर्ट ने सफाई साक्ष्य का अवसर खत्म करके अभियोजन को बहस शुरू करने के निर्देश दे दिए थे।
नौ गवाहों के बयान पढ़कर सुनाए जा चुके हैं
इसके बाद एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने कोर्ट में बहस शुरू कर दी थी। दो दिन चली बहस में नौ गवाहों के बयान पढ़कर सुनाए जा चुके हैं। अभियोजन की बहस अपने अंतिम दौर में है। मामले में रिजवान सोलंकी, शौकत अली, मोहम्मद शरीफ व इसराइल आटे वाला भी आरोपी हैं।