फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganja Smuggler: कथित पत्रकार और नवाबगंज इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल, सिपाहियों से बातचीत करते दिख रहे हैं तस्कर

Thu, 26 Oct 2023 09:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नवाबगंज थाना पुलिस ने 15 अक्तूबर की रात काकादेव थाना क्षेत्र से डबल पुलिया से गांजा-चरस तस्कर विनोद, सौरभ को गिरफ्तार किया था। विनोद और सौरभ को नवाबगंज स्थित गंगा बैराज चौकी ले जाया गया। मामले में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चरस-गांजा तस्करों को जिस दिन (15 अक्तूबर) नवाबगंज थाना प्रभारी रोहित तिवारी काकादेव से पकड़कर नवाबगंज थाने ले गए थे, उस दिन कथित पत्रकार भी वहां मौजूद था। इस बात का खुलासा मंगलवार को वायरल हुए वीडियो से हुआ है। इसमें नवाबगंज थाना प्रभारी और कथित पत्रकार कुछ बात करते भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

2.27 मिनट के वीडियो में इंस्पेक्टर के हाथ में नजर आ रहे मोबाइल को लेकर दोनों कुछ बात कर रहे हैं। वहीं, एक दूसरे वीडियो में कमरे में दोनों तस्कर विनोद और सौरभ भी थाने के सिपाहियों से कुछ बातचीत करते दिख रहे हैं। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें तस्करों को काकादेव थाना क्षेत्र से उठाकर नवाबगंज तक लाने के लिए उसी की कार का इस्तेमाल किया गया था।

दो लाख मांगने के आरोपों की पुष्टि
नवाबगंज थाना पुलिस ने 15 अक्तूबर की रात काकादेव थाना क्षेत्र से डबल पुलिया से गांजा-चरस तस्कर विनोद, सौरभ को गिरफ्तार किया था। विनोद और सौरभ को नवाबगंज स्थित गंगा बैराज चौकी ले जाया गया। मामले में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे।

थाना प्रभारी को फोन कर धमकाया था
कहा था कि कथित पत्रकार ने सौरभ के नंबर से उसके बहनोई महेश को कॉल कर दोनों को छोड़ने के एवज में दो लाख रुपये मांगे थे। महेश परिवार के साथ काकादेव थाने पहुंचा, तो तत्कालीन इंस्पेक्टर विनय शर्मा ने नवाबगंज थाना प्रभारी विनय शर्मा को फोन कर धमकाया था। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी तस्करों के आरोपों की पुष्टि कर रहे हैं।

थाने में पत्रकार आते रहते हैं। वह भी आया था। गांजा तस्करों के पकड़े जाने के संबंध में जानकारी ले रहा था। जैसे सभी पत्रकारों को जानकारी दी जाती है, वैसे ही मैं उसे भी घटना के बारे में बता रहा था।  -रोहित तिवारी, थाना प्रभारी, नवाबगंज

कंजड़नपुरवा से गांजा बेचते तीन महिलाओं को पकड़ा
चरस, गांजा की हो रही बिक्री की पोल खोलते अमर उजाला स्टिंग के बाद किदवईनगर पुलिस ने कंजड़नपुरवा से मंगलवार को दो व बुधवार को एक महिला को तीन किलो से ज्यादा गांजे के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी करना चाहा, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी नहीं चली।

 तीन किलो गांजा बरामद, अमर उजाला के स्टिंग के बाद एक्शन में पुलिस
पकड़ी गईं महिला तस्करों की पहचान कंजड़नपुरवा निवासी सुमन, प्रीति और सुशीला के रूप में हुई। पुलिस ने सुमन के पास से 1.2 किग्रा, प्रीति के पास से 1.4 किग्रा, वहीं, बुधवार को गिरफ्तार की गई सुशीला के पास से एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया। किदवईनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सुमन व प्रीति पहले भी गांजा बेचते पकड़ी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

तीनों महिलाएं पहले भी जा चुकी हैं जेल
वहीं, कल्याणपुर पुलिस ने आवास विकास तीन निवासी रोहित गुप्ता उर्फ बाबू को पनकी नहर पर लोहे वाली पुलिया के पास से एक किलो 150 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, गुजैनी पुलिस ने बुधवार को सड़क पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 40 लोगों के चालान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें