फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इरफान सोलंकी के करीबी शौकत की 78 लाख की संपत्ति कुर्क, दो तस्करों के वाहन भी किए गए जब्त

Sat, 13 Jul 2024 11:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्रवार को पुलिस ने शौकत की सिविल लाइन स्थित 78 लाख 18 हजार 247 रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की है। वहीं, अरौल पुलिस ने मूल रूप से कानपुर देहात के खासबरा निवासी मोहम्मद साहिल का कंटेनर जब्त किया है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर शौकत अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आगजनी के मामले में महाराजगंज जेल में बंद पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी के साथ शौकत पहलवान की करीब 78 लाख रुपये कीमत की संपत्ति पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की है। इसके साथ ही गैंगस्टर के तहत दो गो तस्करों के वाहन भी जब्त किए गए हैं। ग्वालटोली क्षेत्र में रहने वाली सपा नेत्री नूरी शौकत के पिता व बिल्डर शौकत पहलवान जाजमऊ में नजीर फातिमा के प्लॉट पर हुई आगजनी के मामले में पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी के साथ आरोपी है।

विज्ञापन

शौकत कानपुर जेल में बंद है, जबकि इरफान महाराजगंज जेल में है। पुलिस ने पूर्व विधायक व उनके साथी शौकत समेत सभी आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी। इसी गैंगस्टर में 14 (1) के तहत शुक्रवार को पुलिस ने शौकत की सिविल लाइन स्थित 78 लाख 18 हजार 247 रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की है।  वहीं, अरौल पुलिस ने मूल रूप से कानपुर देहात के खासबरा निवासी मोहम्मद साहिल का कंटेनर जब्त किया है।

विज्ञापन

साहिल के खिलाफ जनवरी 2024 में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। वहीं फुलवारी शरीफ बिहार निवासी नौशाद आलम के खिलाफ चौबेपुर थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। इस मामले में एक ट्रक की कुर्की की गई है। साथ ही बेकनगंज के हीरामन के पुरवा की रहने वाली मुमताज के खिलाफ जनवरी में महाराजपुर थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज मामले में एक स्कूटी की भी कुर्की की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें