फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Solanki Case: सपा विधायक की कोर्ट में पेशी, इरफान बोले- कल भी बेगुनाह था.. अभी भी बेगुनाह हूं

Wed, 04 Jan 2023 02:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गैंगस्टर मामले में बी वारंट पर तलबी के लिए विधायक इरफान सोलंकी को एमपी एमएलए सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत में पेशी पर लाया गया है। इस दौरान इरफान ने कहा कि न्याय की जीत होगी। मैं कल भी बेगुनाह था और अभी भी बेगुनाह हूं।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार सुबह सपा विधायक इरफान सोलंकी को महाराजगंज जेल से कानपुर लाया गया। यहां सांसदों विधायकों के मुकदमों की सुनवाई के लिए गठित विशेष लोअर और सेशन कोर्टों में उनकी पेशी हुई। गैंगस्टर मामले में सेशन कोर्ट ने उनके खिलाफ बी वारंट तामील कर दिया गया।

विज्ञापन

इसके बाद भारी सुरक्षा में लगभग 1:45 बजे इरफान को कचहरी से वापस जेल ले जाया गया। इरफान के खिलाफ अब तक अलग-अलग थानों में कुल 13 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इन्हीं मामलों में बुधवार को इरफान की पेशी होनी थी, जिसके चलते सुबह भारी सुरक्षा में उन्हें कोर्ट लाया गया था।
वहीं, जाजमऊ थाने में अकील द्वारा दर्ज कराए गए रंगदारी के मामले में इरफान को निचली अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उनका रिमांड 17 जनवरी तक के लिए मंजूर कर लिया है। वहीं गैंगस्टर मामले में सेशन कोर्ट ने उनके खिलाफ बी वारंट तामील कर दिया। इस मामले में उनकी सुनवाई अब दो फरवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को विधायक को कानपुर लेकर जाया जा रहा था। मगर रात में कोहरा अधिक होने के कारण विधायक को कन्नौज की जेल में दाखिल किया गया। रात विधायक ने कन्नौज जेल में काटी। सुबह होते ही कानपुर कोर्ट हाजिर होने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें