वहां सुनवाई न होने पर वह एसपी कार्यालय आई है। एसपी ने मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जसपुरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया प्रकरण संज्ञान में है। युवती अपने गांव के ही एक युवक से एकतरफा प्यार करती है।
उससे शादी करना चाहती है। वह थाने आई थी। उन्होंने उसके परिजनों और युवक के परिजनों को बुलाया था। दोनों के परिजनों के सामने आपस में समझौता करा दिया था। घटना की जानकारी उन्होंने सीओ को भी दी है। एसपी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।