फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Solanki Case: शमशुद्दीन की संपत्ति कुर्क, जाजमऊ अग्निकांड में था शामिल, पुलिस और SIT की संयुक्त कार्रवाई

Thu, 06 Jul 2023 03:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: सपा विधायक इरफान सोलंकी के मामले में अभियुक्त शमशुद्दीन उर्फ चचा की संपत्ति कुर्क की गई है। मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसके बाद पुलिस ने धारा 82, 83 के बाद आज कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के सहयोगी के शमशुद्दीन उर्फ चचा की संपत्ति कुर्क की गई है। जाजमऊ में महिला के घर आगजनी के मामले में इरफान के साथ शमशुद्दीन भी आरोपी था, लेकिन कांड के बाद से फरार है। जाजमऊ थाने की पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया था।

विज्ञापन

मामले में कोर्ट ने दोनों को हाजिर होने का आदेश दिया था, लेकिन आदेश नहीं मानने पर जाजमऊ पुलिस ने  एफआईआर दर्ज की थी। बता दें कि डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके सहयोगियों पर प्लॉट पर कब्जा करने के लिए घर फूंकने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले में इरफान के साथ ही बजरिया कंघी मोहाल निवासी शमशुद्दीन उर्फ चच्चा भी नामजद आरोपी। पुलिस इसकी तलाश में लगातार जुटी थी, लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट और फिर धारा 82 के तहत आरोपी के घर और मोहल्ले में कुर्की का नोटिस चस्पा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें