फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Solanki Case: विधायक के पीआरओ समेत अन्य आठ साथी भी रडार पर, जेसीपी ने दिया कार्रवाई का आदेश

Mon, 23 Jan 2023 08:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी के करीबियों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। पुलिस ने इरफान के करीबी बिल्डर एजाज उर्फ अज्जन को जेल भेज दिया है। वहीं, जेसीपी ने पीआरओ समेत अन्य आठ साथियों पर कार्रवाई का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
सपा विधायक इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ में नजीर फातिमा के घर हुई आगजनी के मामले में पुलिस सपा विधायक इरफान सोलंकी के पीआरओ समेत फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है। सोमवार को तिलकनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर एजाज उर्फ अज्जन बिल्डर को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई के लिए संबंधित थानेदारों को जेसीपी ने हुकुम तहरीर जारी की है। विवेचना की अग्रिम कार्रवाई के दौरान किसी मुलजिम को गिरफ्तारी करने के लिए किसी थाने को सूचना देने के लिए हुकुम तहरीर का प्रयोग किया जाता है।
गवाहों के बयानों पर खुले थे नौ और नाम
पुलिस ने इरफान सोलंकी, भाई रिजवान, हिस्ट्रीशीटर शौकत अली, इजराइल आटे वाला और मोहम्मद शरीफ को जेल भेजा था। साथ ही, गवाहों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने नौ अन्य आरोपियों के नाम विवेचना में खोले थे।

विज्ञापन
Trending Videos

इसमें से एजाज उर्फ अज्जन बिल्डर को पुलिस ने रविवार तिलकनगर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया था। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश ने बताया कि मामले में पूरक चार्जशीट दाखिल करने की कवायद तेज कर दी गई है।

फरार आरोपयों के खिलाफ लेंगे एनबीडब्लू
फरार चल रहे आठ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित थानेदारों को हुकुम तहरीर भेज दी गई है। फरार सभी आरोपी शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटर हैं। जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट एनबीडब्लू लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विवेचना में इन आरोपियों के नाम सामने आए
ग्वालटाली निवासी अनूप यादव उर्फ बटऊ, चमनगंज निवासी एजाज उर्फ सबलू, विधायक के पीआरओ बेकनगंज निवासी शकील चिकना, कर्नलगंज निवासी मुर्सलीन उर्फ भोलू पूर्व सभासद, जूही परमपुरवा निवासी महबूब आलम समेत आठ लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें