फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Solanki Case: डेढ़ साल पुराने मामले में इरफान के खिलाफ चार्जशीट, विधायक ने दरोगा से की थी अभद्रता

Sun, 05 Mar 2023 11:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

23 अगस्त 2021 को ग्वालटोली पुलिस ने मोहम्मद शरीफ को पकड़ा था। उसकी पैरवी के लिए सपा विधायक इरफान सोलंकी ग्वालटोली थाने पहुंचे थे। विधायक ने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया, तो विधायक ने ट्रेनी दरोगा राजीव कुमार सिंह ने उन्हें रोका था। आरोप है कि इस पर विधायक भड़क गए और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगे। इस पर दरोगा राजीव सिंह ने विधायक के खिलाफ तस्करा डाला था।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के ग्वालटोली थाने में ट्रेनी दरोगा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में दरोगा ने जानकारी दी है कि लगभग डेढ़ साल पुराने मामले में अब एफआईआर और चार्जशीट क्यों दाखिल की गई है। पुलिस का दावा है कि विधायक के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सुबूत हैं।

विज्ञापन


23 अगस्त 2021 को ग्वालटोली पुलिस ने मोहम्मद शरीफ को पकड़ा था। उसकी पैरवी के लिए सपा विधायक इरफान सोलंकी ग्वालटोली थाने पहुंचे थे। विधायक ने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया, तो विधायक ने ट्रेनी दरोगा राजीव कुमार सिंह ने उन्हें रोका था। आरोप है कि इस पर विधायक भड़क गए और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगे।

इस पर दरोगा राजीव सिंह ने विधायक के खिलाफ तस्करा डाला था। इधर जब आगजनी समेत अन्य मामलों में विधायक के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई तो ज्वाइंट सीपी को तस्करे के बारे में जानकारी मिली। इस पर उन्होंने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभद्रता करने का वीडियो बनेगा सबूत
ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में पुलिस के पास मजबूत सुबूत थे। उन्होंने कहा जब किसी के खिलाफ तस्करा डाला जाता है तो उसका निस्तारण भी किया जाता है। इस मामले में तस्करा डालने के बाद थाने में कोई निस्तारण की कार्रवाई नहीं हुई थी। इस कारण एफआईआर दर्ज कराई गई। अधिकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस के पास वह वीडियो मौजूद है, जिसमें विधायक दरोगा से अभद्रता कर रहे हैं। साथ ही सीडीआर रिपोर्ट से विधायक की लोकेशन भी ग्वालटोली थाने में मिल रही है। इस मामले में भी कोर्ट में पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें