फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू की जांच मेडिकल कॉलेज में

Fri, 12 Feb 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इबोला और स्वाइन फ्लू समेत अन्य खतरनाक वायरस की जांच जल्द ही जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हो सकेगी।
विज्ञापन


इसके लिए शासन ने प्री फैब्रिकेटेड बायो सेफ्टी लैब की स्थापना को हरी झंडी दे दी है। करीब 4.50 करोड़ रुपये से लैब का निर्माण कराया जाएगा।

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) डॉ. वीएन त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के सभी 13 मेडिकल कॉलेजों में लैब की स्थापना की जाएगी। बजट जारी हो गया है। अच्छा लैब न होने के कारण स्वाइन फ्लू तक की जांच यहां नहीं हो पा रही है।

प्री फैब्रिकेटेड बायो सेफ्टी लैब में वायरस की जांच करने वालों से लेकर बाहर से वातावरण पर इनके प्रभाव को पूरी तरह खत्म करने की व्यवस्था होती है। लैब स्थापित हो जाने के बाद जांच कराने के लिए  मरीज और तीमारदार को भागदौड़ नहीं करनी होगी।
विज्ञापन


युवती में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
कानपुर। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मोती मोहाल की दीपाली (28) में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। कई दिनों से बुखार, सांस लेने में दिक्कत के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।

सीएमओ डॉ. रामायण प्रसाद यादव ने कहा कि युवती में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अभी कई मरीजों की रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। एसजी पीजीआई लखनऊ के डायरेक्टर को जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजने के लिए पत्र लिखा गया है।

स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज भर्ती
कानपुर। संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) में गुरुवार को स्वाइन फ्लू की आशंका में कल्याणपुर के शिवली निवासी यतींद्र प्रताप (42) को भर्ती कराया गया। यतींद्र प्रताप को कई दिनों से बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

छह और नर्सिंगहोमों में मिलेगी नसबंदी की सुविधा
कानपुर। हौसला साझीदारी योजना से जुड़े शहर के 22 नर्सिंगहोमों ने एक महीने में 380 महिलाओं की नसबंदी की है। इससे उत्साहित विभाग छह और नर्सिंगहोंमों को अनुबंधित करेगा।

अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण डॉ. जेपी आर्या ने गुरुवार को उर्सला के सभागार में हौसला साझीदारी योजना पर मंडल के सीएमओ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यह योजना बहुत अच्छी है। इसमें नर्सिंगहोम का भी फायदा है। अन्य जिलों के नर्सिंगहोमों को भी जल्द से जल्द अनुबंधित कर लेना चाहिए।

योजना उन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है जो सरकारी अस्पतालों में नसबंदी नहीं कराना चाहती हैं। नसबंदी कराने वाली महिला को एक हजार और डॉक्टर को दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


योजना से जुड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सीएमओ डॉ. रामायण प्रसाद यादव ने बताया कि शहर के 2228 नर्सिंगहोम अब तक योजना से जुड़ चुके हैं। आवेदन करने वाले छह नर्सिंगहोम जल्द अनुबंधित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें