Mahoba News: थानाध्यक्ष पनवाड़ी शशि कुमार पांडेय का कहना है कि ड्यूटी के दौरान सिपाही द्वारा हंगामा किए जाने की शिकायत मिली थी। सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
महोबा जिले में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में सिपाही के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही बाइक सवारों से बदसलूकी करते नजर आ रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन महोबा में तैनात सिपाही अनीश कुमार की ड्यूटी मूर्ति विसर्जन के दौरान पनवाड़ी थाने में लगाई गई थी। राठ-झांसी तिराहे पर सिपाही ने बाइक सवारों को रोककर हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं नशे की हालत में बाइक सवारों से बदसलूकी की गई।
इस दौरान कुछ लोगों ने सिपाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष पनवाड़ी शशि कुमार पांडेय का कहना है कि ड्यूटी के दौरान सिपाही द्वारा हंगामा किए जाने की शिकायत मिली थी। सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।