फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का मामला: अमेरिकी कंपनियों के एजेंटों से खरीदा था 2.50 लाख लोगों का डाटा

Sun, 01 Aug 2021 09:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर पुलिस अब नोएडा निवासी आरोपी की तलाश कर रही है। क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर आरोपी रवि शुक्ला व विशाल सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नौबस्ता हंसपुरम में पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर की जांच में क्राइम ब्रांच को पता चला है कि 2.50 लाख अमेरिकी लोगों का डाटा ठगों ने अमेरिका की कई कंपनियों के एजेंटों से खरीदा था। एक डॉलर में करीब 50-60 लोगों का डाटा खरीदा गया था।
विज्ञापन


नोएडा निवासी एक शख्स ने ये पूरा डाटा खरीदकर कॉल सेंटर संचालक को दिया था। पुलिस अब नोएडा निवासी आरोपी की तलाश कर रही है। क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर आरोपी रवि शुक्ला व विशाल सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

आरोपी अमेरिकी नागरिकों को होम लोन और पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम देते थे। क्राइम ब्रांच को पता चला है कि अमेरिका की तमाम कंपनियां लोगों का डाटा जुटाती हैं। जिसमें इंश्योरेंस, मेडिकल आदि संबंधी कंपनियां शामिल हैं। इन्हीं कंपनियों के एजेंट से नोएडा निवासी एक युवक जुड़ा है।
विज्ञापन


इसी युवक ने विदेशी एजेंटों से डाटा खरीद कर विशाल और रवि को बेंच दिया। वहीं, पुलिस ने दावा किया था कि आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन में काफी रकम निवेश की है। कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज हाथ लगे हैं। मगर कुल रकम कितनी निवेश की है इसका पता लगाना मुश्किल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें