कानपुर। कोहना थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक ने इंटर की छात्रा का शारीरिक शोषण किया। सोशल मीडिया से दोस्ती के बाद उसे मिलने होटल बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया। आरोपी ने मोबाइल में छात्र का अश्लील वीडियो और फोटो कैद कर ली। इसके बाद ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये दो साल पूर्व शिवम से हुई थी। दोनों में बातचीत बढ़ने पर युवक ने प्यार का इजहार कर शादी का झांसा देकर उसे मिलने के बहाने होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमका कर शोषण करता रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि छोटी गुटइया स्वरूपनगर निवासी शिवम साहू को कल्लूपुरवा घाट से गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया।