फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क चौड़ीकरण के लिए दो महीने पहले बनी इंटरलॉकिंग उखाड़ी

विज्ञापन
शास्त्री नगर नर्सिंग होम से विजयनगर सब्जी मंडी तक रात इंटरलॉकिंग उखाड़ दी गई सड़क चौड़ीकरण के न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। चेन फैक्टरी चौराहा से विजयनगर तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब एक किमी फुटपाथ की इंटरलॉकिंग उखाड़ दी। व्यापारियों ने क्षेत्रीय पार्षद के साथ हंगामा किया और आरोप लगाया कि दो माह पहले ही इंटरलॉकिंग लगी थी जिसे उखाड़ कर पीडब्ल्यूडी कर्मी ले गए।
विज्ञापन

वार्ड-69 के पार्षद अरविंद यादव ने बताया कि इस एक किमी लंबे फुटपाथ का निर्माण 65 लाख से हो रहा है। अभी भुगतान भी नहीं हुआ लेकिन शनिवार रात पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने इसकी इंटरलॉकिंग उखाड़ दी। रविवार सुबह जानकारी मिलने पर विभाग के एक्सईएन से बात की तो बताया गया कि इस 12 मीटर सड़क को चौड़ा कर 14 मीटर किया जाना है। डिवाइडर भी बनेगा जिसके लिए फुटपाथ हटाया जा रहा है। पार्षद ने बताया कि यह एक रिहायशी इलाका है जहां एक तरफ चार मीटर चौड़ा नाला तो दूसरी तरफ नालियां हैं। नगर निगम की बिना अनुमति के ही फुटपाथ उखाड़ा गया जो गलत है। व्यापारी नेता शिव कुमार गुप्ता, ज्ञानेश बाजपेई आदि ने बताया कि वैसे भी यह रोड कहीं चौड़ी तो कुछ जगहों पर पतली है। अगर डिवाइडर बना दिया गया तो इस मार्ग पर हर दिन जाम लगेगा। इससे व्यापारियों को दिक्कत होगी।

सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसे 10 से 14 मीटर किया जाएगा और बीच में सात सेमी चौड़ा आरसीसी का डिवाइडर भी बनेगा। इस तरह दोनों तरफ की सड़क 2.3-2.3 सेमी चौड़ी हो जाएगी। इस कार्य के लिए इंटरलॉकिंग उखड़ी जा रही है जिसे वहीं किनारे रखवा दिया गया है। नगर निगम इसे उठवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अनूप मिश्रा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें