उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में गुरूवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जयरानी उर्फ छोटी (18) पुत्री सियाराम निषाद ने घर के कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
हालांकि किसी पर खुला आरोप फिलहाल नहीं लगाया। वहीं दूसरी ओर पैलानी थाना क्षेत्र इंसपेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल की फोरेसिंक टीम ने जांच की है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। मृतका का मोबाइल फोन का कॉल डिटेल की पुलिस जांच कर रही है।