फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा के युवा नेता ने खाया जहर, तीन दिन जिंदगी के लिए संघर्ष के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 11 Mar 2020 11:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा जिले में समाजवादी पार्टी के नेता ने जहर खाकर जान दे दी। युवा नेता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या करने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


अतर्रा थाना इलाके के लाल थोक के रहने वाले समाजवादी पार्टी से नगर पालिका परिषद वार्ड सदस्य मुलायम सिंह ने रविवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया था। 

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


तीन दिन जिंदगी के लिए जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया। बुधवार तड़के मृतक का शव परिजन घर लाए। शव के घर पर आते ही भारी भीड़ जमा हो गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अविवाहित था। परिजनों ने घर लाकर दाह संस्कार कर दिया। वहीं, चर्चाओं का बाजार गर्म है कि प्रेमिका की शादी 10 दिन पहले हुई थी, इससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। 

आपको बता दें कि मुलायम सिंह युवा राजनीति में काफी सक्रिय था। नगर पालिका में भी चेयरमैन द्वारा भ्रष्टाचार उजागर होने के अभियान में अनशन के समय महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुलायम सिंह नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 10 से समाजवादी पार्टी का सभासद था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें