फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिन में स्ट्रीट लाइट जलने पर स्विचमैन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जेके मंदिर, पांडुनगर, मसवानपुर, सिलिंडर चौराहा सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया। कई जगहों पर सड़क पर निर्माण सामग्री फैली होने पर यूजर चार्ज वसूलने और मसवानपुर से सिलिंडर चौराहे तक दिन में स्ट्रीट लाइट जलने पर स्विचमैन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जेके मंदिर से पांडुनगर तक तीन स्थानों पर भवन निर्माण सामग्री पाई गई। पांडुनगर पुलिया के पास चौराहे पर भारी मात्रा में कूड़ा मिलने पर नगर आयुक्त ने जोनल स्वच्छता अधिकारी को सुबह 10 बजे से पहले कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के लिए कहा। डबल पुलिया क्षेत्र में अतिक्रमण, नाले पर निर्माण सामग्री और ग्रीनबेल्ट में गंदगी मिलने पर अतिक्रमण अभियान चलाने तथा सामग्री को पनकी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भेजने के निर्देश दिए गए। सफाई में लापरवाही पर संबंधित सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। नमक फैक्टरी चौराहा और आसपास नालियों पर अव्यवस्थित पत्थर व निर्माण सामग्री हटाने, ग्रीनबेल्ट की सफाई और टूटी जालियों की मरम्मत के निर्देश दिए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें