फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रंगदारी मांगने व नाबालिग को पीटने में आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में रंगदारी और मारपीट का मामला सामने आया है। अजीतगंज निवासी मो. इकबाल ने दो नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। बगाही के चिड़ीमार इलाके में रहने वाले मो. इकबाल की परचून की दुकान है। उनका आरोप है कि करीब तीन माह पहले दुकान खाेली थी। तभी से इलाके के प्रमोद गौतम उर्फ मामा और यशू दिवाकर अपने सात साथियों के साथ दुकान पर आकर 20 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। रंगदारी न देने पर 13 दिसंबर को दुकान पर आकर 15 वर्षीय बेटे पीटा। थाना प्रभारी बाबूपुरवा अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें