पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर चौराहा फ्लाई ओवर के नीचे सर्विस रोड का निर्माण कराने के लिए मजार स्थानांतरण के लिए एसडीएम दीपाली भार्गव ने कमेटी के लोगों से चर्चा की। मजार स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कराई।
भोगनीपुर फलाई ओवर के सर्विस रोड निर्माण के लिए एसडीएम दीपाली भार्गव ने 45 कब्जेदारों के अवैध कब्जे हटवा दिए हैं। मजार स्थानांतरित कराए जाने के लिए शनिवार को मौके पर पहुंच कर लोगों से वार्ता की। जनसमस्या से निजात दिलाने में लोगों से सहयोग करने की अपील की। मौजूद सफीक, अमीन, मुस्तफा सहित लोग वार्ता से संतुष्ट होकर मजार स्थानांतरित करने के लिए सहमत हो गए। कब्रिस्तान में साफ सफाई का कार्य भी शुरू करा दिया गया।
एसडीएम ने बताया कि मजार स्थानांतरण के लिए लोग सहमत हो गए हैं। जिसकी प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। उनकी कुछ समस्याएं हैं उनका भी निस्तारण कराया जाएगा। एनएचएआई के जन संपर्क अधिकारी डीएन तिवारी सहित अधिकारी और राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।