फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क लगाए लोगों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
inspection - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। स्थानीय कस्बे के मुख्य मार्ग पर शनिवार को एसडीएम दीपाली भार्गव ने नगरपालिका ईओ और पुलिस के साथ गस्त किया। बिना मास्क लगाए मिले लोगों, दुकानदारों को हिदायत देकर जुर्माना किया। पॉलिथीन में ग्राहकों को सामान दे रहे दुकानदारों को सख्त चेतावनी देने के साथ जुर्माना किया।
विज्ञापन

पुखरायां में शनिवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण रोड पर भीड़ भाड़ दिखने से एसडीएम दीपाली भार्गव ने मास्क और दुकानों में पॉलिथीन की जांच का अभियान शुरू कर दिया। ईओ रामअचल कुरील को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी बिना मास्क के दुकान में और भीड़ भाड़ स्थान पर नहीं दिखना चाहिए। किसी को बेवजह परेशान न किया जाए। सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन होना चाहिए।
बताया कि दुकानें खोलने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन कोरोना संक्रमण से बचने को निर्धारित नियमों का सभी को पालन करना है। बिना मास्क लगाए महिला का चालान काटा गया। वहीं आठ लोगों से 800 रुपये ईओ ने जुर्माना जमा कराया और उनको मास्क दिए गए। एसडीएम ने पॉलिथीन की जांच में विजय प्रोवीजन स्टोर से 250 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। दुकानदार पर 2,500 रुपये का जुर्माना किया। इस दौरान कोतवाल धर्मेंद्र सिंह, पुखरायां चौकी इंचार्ज अतुल गौतम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमरौधा में धार्मिक स्थल के नजदीक बीयर शाप होने पर लोगों ने आपत्ति जताते हुए शिकायत की थी। जिसकी जांच करने शनिवार पहुंचीं एसडीएम दीपाली भार्गव ने कार्रवाई का भरोसा दिया। निर्माणाधीन गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। जिसका जल्द निर्माण कार्य पूरा कराए जाने का निर्देश दिया।
अमरौधा के टंडन बाजार मोहाल स्थित एक धार्मिक स्थल के निकट नई बीयर शाप की दुकान खोली गई है। नागरिकों ने विरोध करते हुए लिखित शिकायत एडीएम को देकर ऐतराज जताया था। एसडीएम ने बताया कि धार्मिक स्थल से 75 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान खोलना वर्जित है। बीयर शाप हटवाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें