फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत शव दाहगृह खराब, खुले में किया संक्रमित का दाह संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज। उन्नाव के सिविल लाइंस निवासी एक 75 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव वृद्ध का दाह संस्कार मिश्रा कालोनी घाट पर खुले में कर दिया गया। जबकि कोविड-19 के नियम के अनुसार विद्युत शव दाहगृह में ही संक्रमित का अंतिम संस्कार होना चाहिए। लेकिन विद्युत शवदाह गृह यहां खराब है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात सिविल लाइंस निवासी 75 वर्षीय वृद्ध की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उपचार के लिए परिजन एंबुलेंस से दिल्ली के मैक्स अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी इटावा के नजदीक वृद्ध की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर कानपुर पहुंचे। परिजनों की मानी जाए तो कानपुर में विद्युत शव दाहगृह की मशीन खराब बताई गई।
जिसके बाद परिजन शुक्लागंज के मिश्रा कालोनी घाट पहुंचे। यहां पर उन्हें विद्युत शव दाहगृह होने की जानकारी मिली। लेकिन यहां भी शवदाह गृह की मशीन काफ ी दिनों से खराब होने की जानकारी मिली। तब परिजनों ने खुले में अंतिम संस्कार कर दिया। शव कोविड-19 के नियम से सील होने पर जब घाट में मौजूद लोगों ने पूछा तो परिजन बोले कि डीएम और सीएमओ उन्नाव से अनुमति मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार किया गया। जब डीएम रवींद्र कुमार से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। न ही उन्होंने किसी प्रकार की कोई अनुमति दी है। वहीं सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार का कहना है कि उन्होंने परिजनों को कोविड-19 के नियमों के अंतर्गत अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी थी। क्योंकि उन्हें बताया गया था कि मिश्रा कालोनी में विद्युत शवदाह गृह है, वह बंद या खुला इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें