फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्तियों की स्थिति परखी

विज्ञापन
फोटो - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। प्रमुख सचिव खेल एवं ग्रामीण अभियंत्रण कल्पना अवस्थी ने बाल्मीकि नगर और नगर पंचायत शिवराजपुर की मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। जल निकासी और कूड़ा निस्तारण की स्थिति परखी। गंदगी देख सफाई कराने को कहा।
विज्ञापन

शनिवार को प्रमुख सचिव ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील सिंह, एडीएम वीरेंद्र पांडे, एसडीएम पीएन सिंह, तहसीलदार अवनीश कुमार, ईओ के साथ निरीक्षण किया। गंदगी देख नाराजगी जताई।
बिल्हौर देहात ग्राम पंचायत भवन में स्थानीय लोगों को स्वच्छ भारत मिशन और संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी। प्रधान सारिका कटियार के पति चंद्रशेखर कटियार के साथ सभी अफसरों ने पौध रोपण किया। शिवराजपुर में वार्ड नंबर 10 की मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। संचारी रोग नियंत्रण हेतु नाला, नाली सफाई, जलभराव और फागिंग की व्यवस्था की जानकारी ली। सड़क किनारे फैली पॉलिथीन देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई के बाद सिल्ट तत्काल हटाने की व्यवस्था करें। इस अवसर पर नगर पंचायत कर्मी, सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें