फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घर निर्माण के लिए बीडीओ ने हटवाया कब्जा

विज्ञापन
कब्जा हटवाते बीडीओ। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। ब्लाक के शाही ग्राम पंचायत में पंचायत घर निर्माण के लिए आवंटित भूमि से गुरुवार को बीडीओ ने कब्जा हटवा दिया। उन्होंने दोबारा कब्जा करने वालों को रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शाही में पंचायत घर के निर्माण के लिए 19 बिस्वा भूमि चिह्नित है। भूमि के आंशिक भाग पर गांव के कुछ लोगों ने मलबा एकत्र कर कब्जा कर लिया था। 17 लाख रुपये की लागत के पंचायत घर निर्माण प्रस्तावित है। प्रधान गीता देवी ने गुरुवार को कलई डलवाकर सीमांकन कराया तो कब्जेदारों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान ने जानकारी बीडीओ बब्बन राय को दी। बीडीओ गांव पहुंचे और कब्जेदार को समझा।
बीडीओ के समझाने पर कब्जेदार ने मलबा हटवा लिया। यहां एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश कुमार रहे। बीडीओ ने बताया कि दोबारा कब्जा करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें