फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: खेलते समय कुएं में गिरा मासूम, बचाने में दादी और बुआ भी कूदी, ग्रामीणों की मशक्कत से बची तीनों की जान

Thu, 15 Oct 2020 09:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
महोबा में थाना श्रीनगर के ग्राम सलारपुरा में खेलते समय मासूम कुएं में गिर गया। यह देखकर नजदीक में खेत में काम कर रही दादी व बुआ मासूम को बचाने के लिए कुएं में कूद गईं। तीनों को डूबता देख ग्रामीणों व परिजनों ने रस्सी डालकर किसी तरह सभी को बाहर निकला।
विज्ञापन


दादी व नाती की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। ग्राम सलारपुरा निवासी चंद्रशेखर कुशवाहा गुरुवार को परिवार समेत खेतों में मूंगफली की फसल उखाड़ रहा था।

समीप में ही चंद्रशेखर का ढाई साल का मासूम बेटा मोक्ष खेल रहा था। तभी खेलते खेलते वह खेत में बने कुएं के समीप पहुंच गया और गिर गया। मासूम के पानी में गिरने की आवाज आने पर परिजन दौड़ पड़े। उसे बचाने के लिए दादी हल्कीबाई (60) व बुआ पानकुंवर (17) भी कुएं में कूद गईं।
विज्ञापन


सभी डूबने लगे। इसके बाद कुएं में गहराई होने के चलते ग्रामीणों ने रस्सी डालकर किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। मासूम व दादी की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में किसी के हताहत न होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें