फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur Dehat: झोलाछाप के इलाज से मासूम की जान गई, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 05 Oct 2022 01:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

यूपी के कानपुर देहात में झोलाछाप के इलाज से मासूम की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रूरा कस्बे में मंगलवार को झोलाछाप के इलाज से बुखार से पीड़ित मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने व हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल भेजने का आरोप लगाया है। तिगाई गांव निवासी लईक अली के बेटे हसनैन (4) को रविवार शाम से बुखार आ रहा था।

विज्ञापन


लईक ने बेटे का स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। लईक के मुताबिक उन्होंने सोमवार को बेटे को क्षेत्र के एक झोलाछाप को दिखाया। यहां झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद हसनैन की हालत और बिगड़ गई। यह देख मंगलवार को झोलाछाप ने हसनैन को जिला अस्पताल ले जाने को कहा। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने हसनैन को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत पर मां आशमा का रोकर बुरा हाल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें