यूपी के हरदोई जिले में तालाब की मछलियों को पक्षियों से बचाने के लिए एयरगन से चली गोली चार साल के बच्चे को लग गई। अस्पताल में दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार मासूम ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
सुरसा थाने के महुराकला गांव में ग्राम समाज की भूमि पर तालाब है। तालाब को नीलामी में इसी थाना क्षेत्र के गहराई निवासी श्रीराम वर्मा ने मछली पालन के लिए लिया था। देखरेख के लिए उन्होंने महुराकला के ही पप्पू पुत्र जंगबहादुर सिंह को रखा है।
इसके लिए उन्होंने अपनी एयरगन पप्पू को दे रखी थी। तालाब के पास ही बबलू सिंह का घर है। गांव में ही खेती किसानी करने वाले बबलू सिंह का पुत्र बाबू (4) गुरुवार की शाम तालाब के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उसने तालाब में एक दो कंकड़ डाल दिए।